यूपी में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी मांग की है। उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन में तत्काल सीटों का बंटवारा होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनकी पूरी कोशिश है कि सीटों का बंटवारा जल्द से जल्द हो ताकि इसी आधार पर हम आगे बढ़ें।
बता दें, कांग्रेस 20 सीटों की मांग कर रही है। वहीं, सपा 11 सीट का प्रस्ताव कांग्रेस के सामने पेश कर चुकी है। दूसरी ओर कांग्रेस 11 सीटों के साथ नाखुश दिख रही है। सूत्रों के अनुसार, गठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल को करीब 7 सीटें दी जा सकती हैं।
साल 2014 में उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में भाजपा की झोली में 71 सीटें आईं और 42.63% वोट मिले थे। वहीँ, अपना दल (एस) को 2 सीटों के साथ 1 प्रतिशत वोट मिले थे। सपा को 5 सीट, वहीँ बसपा का खाता भी नहीं खुल सका था। कांग्रेस को 2 सीटों के साथ 7.53 फीसदी वोट मिले थे। इधर 2024 की लोक सभा चुनाव के लिए बने इंडिया गठबंधन में अब तक सीटों का बंटवारा पूरा नहीं हो सका है। लेकिन, समाजवादी पार्टी ने 16 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। इस बात को लेकर कांग्रेस नाराज बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights