पी के बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 11 साल की नाबालिग बच्ची से रेप किया गया। जिसके बाद मासूम गर्भवती हो गई और अब उसने एक बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि, सात माह का गर्भ होने के कारण जन्म के आधे घंटे बाद ही बच्चे की मौत हो गई। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।
आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने नवाबगंज थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद नाबालिग से दुष्कर्म करने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में राशिद (31) को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने पीड़िता के बड़े भाई की शिकायत के हवाले से बताया कि राशिद ने नाबालिग से कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और उसे इतना डराया कि वह अपनी पीड़ा किसी से नहीं कह सकी।
पेट में दर्द होने पर कराया अल्ट्रासाउंड
बच्ची के पेट में लगातार दर्द होने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को उसका अल्ट्रासाउंड कराया, तब पता चला कि वह छह माह की गर्भवती है। बृहस्पतिवार रात को लड़की को जिला महिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के आधे घंटे बाद बच्चे की मृत्यु हो गई। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि अधिक रक्तस्राव और कम उम्र में प्रसव के कारण नाबालिग की हालत गंभीर थी। हालांकि, अब उसकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
