उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जब डग्गामार स्लीपर बस में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 100 लोग सवार थे। बस में आग लगने के बाद यात्रियों ने खिलड़कियों से कूदकर जान बचाई।

जिले के मैगलगंज कस्बे में बुधवार की सुबह दिल्ली से सीतापुर जा रही स्लीपर बस में आग लग गई। बस मुख्य चौराहे पर यात्रियों को उतारने और जलपान के लिए रुकी थी। अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखा और कुछ ही पलों में लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया।

बस में 20 झुलस गए
यात्री खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए, लेकिन उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में करीब 20 यात्री मामूली झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही मैगलगंज कोतवाल रविंद्र पांडे मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। हालांकि, दमकल टीम दो घंटे बाद पहुंच सकी, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की देर पर नाराजगी जताई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights