उत्तर प्रदेश सरकार ने उप चुनाव से पहले कई अफसरों का तबादला कर दिया है। राजशेखर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के पद पर यथावत बने रहेंगे। अनिल गर्ग वर्तमान पद के साथ स्टेट नोडल ऑफ़िसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेगे।  वहीं मनोज सिंह एसीएस प्रतीक्षारत रखा गया है। अनिल कुमार थर्ड वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार पर कार्यकरेंगे।

रवि रंजन प्रबंध निदेशक UP इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड का के पद पर यथावत बने रहेंगे। सानिया छाबड़ा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम। पूर्णता ऐश्वर्या प्रबंध निदेशक UP एग्रो विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभाष कुमार विशेष सचिव नमामि गंगे एवं जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण। उदयभानु त्रिपाठी विशेष सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन। श्रीमती डॉक्टर कंचन सरन सचिव राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी विवेक राय और उन्नाव के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अनिल माथुर को सस्पेंड कर दिया गया है। स्लॉटर हाउस को एनओसी देने में गड़बड़ियां सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। बताते हैं ये गड़बड़ियां उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष मनोज सिंह के कार्यकाल में हुई थी। इसलिए रविवार को शासन ने उन्हें भी अपर मुख्य सचिव वन के पद से हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights