गाजियाबाद जिले की थाना वेव सिटी पुलिस ने एक युवक के प्राइवेट पार्ट काटने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, और घटना में शामिल पीड़ित युवक संजय यादव ने खुद इस साजिश को रचा था। संजय यादव किन्नरों के गुरु बनने की ख्वाहिश रखता था और इसके लिए उसने कुछ किन्नर साथियों के साथ मिलकर यह योजना बनाई।

जानिए, क्या था पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना 28 फरवरी को गाजियाबाद के ग्राम शाहपुर बम्हैटा इलाके में हुई थी। पुलिस को सूचना मिली कि संजय यादव नामक युवक को बेहोश कर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया है। संजय के बेटे प्रिंस यादव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

किन्नरों का गुरु बनना चाहता था शख्स
पुलिस जांच में पता चला कि यह घटना किन्नर समुदाय के आपसी विवाद से जुड़ी थी। संजय यादव किन्नरों के साथ रहता था और किन्नरों का गुरु बनना चाहता था। लेकिन किन्नर समुदाय के नियमों के अनुसार, बिना प्राइवेट पार्ट हटवाए कोई भी नया सदस्य किन्नर समुदाय में शामिल नहीं हो सकता था। इस वजह से संजय ने अपनी सहमति से किन्नर साथियों से ऑपरेशन करवाया ताकि वह किन्नरों का गुरु बन सके।

शख्स ने खुद ही कटवाया अपना प्राइवेट पार्ट
बताया जा रहा है कि संजय ने इस साजिश को अंजाम देने के लिए किन्नर तानिया खान को 10 हजार रुपए दिए, जिसमें 5 हजार रुपए पेटीएम से और 5 हजार नकद थे। संजय ने किन्नर पारो का नाम आरोपी के रूप में बताया ताकि पारो को जेल भेजा जा सके और वह किन्नरों का गुरु बन सके।

पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी जोगेन्द्र उर्फ मोहिनी, तानिया खान उर्फ बंगालन और ब्रह्म सिंह उर्फ अजय को गिरफ्तार किया है। एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट के आधार पर तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस कॉलोनी के पास शाहपुर बम्हैटा से गिरफ्तार किया। तानिया खान पर पहले भी दिल्ली के थाना निजामुद्दीन में झगड़े का मामला दर्ज है। पुलिस ने अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की जांच जारी है। साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights