बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है।

आरोप है कि एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई और उसके बाद शव को छिपाने की नियत से घर के बेसमेंट में ही दफना दिया गया।

इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि 10 वर्षीय बच्ची 24 जुलाई से लापता थी।

परिजनों ने पुलिस से पड़ोसी पर शक जाहिर किया। इसके बाद पड़ोसी के नौकरों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने शव को पड़ोसी के घर के बेसमेंट में शव को दबा दिया।

आरोप है कि पड़ोसी के घर मेहंदी तोड़ने गई बच्ची को पड़ोसी ने उसे पकड़कर ना सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि उसकी हत्या कर अपने घर के बेसमेंट में दफना दिया।

तेघड़ा के पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights