हाथरस में अस्पातल के शौचालय में 10वीं की छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया। 10वीं की छात्रा नाबालिग है और उसकी शादी नहीं हुई है। छात्रा के पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल लाया गया था, लेकिन यहां पर उसने बच्ची को जन्म देकर सभी को चौंका दिया। हाथरस में इस मामले की चर्चा रहीं। हैरानी की बात यह है कि गर्भवती होने की जानकारी ना छात्रा को ना उसके परिजनों को थी।
जिला अस्पताल के स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद टॉयलेट की शीट में फंसी बच्ची को बाहर निकाला। इसके बाद मां और बच्चे को आनन-फानन में जिला महिला अस्पताल लाया गया। यहां बच्ची को स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में भर्ती किया गया। फिलहाल, मां और बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, युवती ने बताया कि ननिहाल में उसके एक युवक से नजदीकी संबंध हो गए। उसे गर्भवती होने का पता हीं नहीं चला। युवती ने आगे यह भी बताया कि जब इस बारे में उसने फोन कर युवक को जानकारी देने की कोशिश की तो युवक अब फोन नहीं उठा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights