उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि जहां दुनिया में अशांति, अस्थिरता और संघर्ष देखा जा रहा है, वहीं भारत स्थिर है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है. देश के लोगों को इस बात पर गर्व हो सकता है. न्यू इंडिया में सभी वर्गों के लिए अवसर और उत्सव दोनों हैं.  वहीं उन्होंने होली के त्योहार को लेकर भी यूपी के लोगों से बड़ी अपील की है. उन्होंने कहा कि होली न पर न ही आपत्तिजनक गाने चलाए जाएं और न ही किसी पर जबरन रंग लगाया जाए.

सीएम योगी गोरखपुर के पांडेहाटा में श्री होलिका दहन उत्सव समिति द्वारा आयोजित ‘भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा’ में शामिल हुए थे, इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कि त्योहार तभी खुशी लाते हैं जब शांति और सद्भाव से मनाया जाए.

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में विकास’

आज दुनिया के कई हिस्सों में उथल-पुथल, अशांति और अराजकता है. लेकिन, हर भारतीय को गर्व हो सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और दुनिया के सामने ‘न्यू इंडिया’ का दृष्टिकोण पेश कर रहा है.

आदित्यनाथ की ये टिप्पणी पश्चिम एशिया में हालिया संघर्ष के बाद बढ़े हुए वैश्विक तनाव की पृष्ठभूमि में आई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘न्यू इंडिया’ समाज के सभी वर्गों के लिए अवसर और उत्सव दोनों प्रदान करता है.

सीएम योगी ने होली उत्सव को लेकर की अपील

उन्होंने लोगों से सम्मान पूर्वक होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि होलिका दहन इस तरीके से किया जाना चाहिए कि इससे किसी को असुविधा न हो या किसी की संपत्ति को नुकसान न हो. होली के गीत त्योहार की सच्ची भावना के अनुरूप गाए जाने चाहिए. इसमें कोई आपत्तिजनक नहीं होनी चाहिए. जब भी गानों में अश्लीलता आती है, तो यह हमारे त्योहारों के महत्व को कम कर देता है.

आदित्यनाथ ने कहा कि होली के दौरान केवल रंग और गुलाल का उपयोग किया जाना चाहिए. किसी के चेहरे पर जबरन रंग न लगाएं. किसी को भी मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. साल 2014 से पहले की अवधि का जिक्र करते हुए, आदित्यनाथ ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में त्योहारों से पहले अक्सर कर्फ्यू और तनाव होता था. आज कोई कर्फ्यू नहीं है, कोई दंगा नहीं है. सुरक्षा और विश्वास का माहौल है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights