हॉकी इंडिया ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बेंगलुरु में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर के लिए रविवार को 34 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की।

राष्ट्रीय शिविर 22 अक्टूबर तक चलेगा जबकि महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से रांची में खेली जाएगी। यह प्रतियोगिता पहली बार भारत में आयोजित की जा रही है। भारत के अलावा इसमें मौजूदा चैंपियन चीन, जापान, कोरिया, मलयेशिया और थाईलैंड की टीम हिस्सा लेगी।

भारत अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ करेगा। भारतीय टीम के मुख्य कोच यानिक शोपमैन ने कहा, ‘अब हम ओलंपिक क्वालीफायर्स तक जो भी टूर्नामेंट खेलेंगे वह हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा। इससे हमें एक टीम के रूप में सुधार करने का अवसर मिलेगा।

हम एशियाई खेलों में टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।’

संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं : गोलकीपर: सविता, रजनी एतिमारपु, बिचू देवी, बंसारी सोलंकी।

डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, अक्षता ढेकाले, ज्योति छेत्री, महिमा चौधरी।

मिडफील्डर: निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू, ज्योति, नवजोत कौर, मोनिका, मरीना कुजूर, सोनिका, नेहा, बलजीत कौर, रीना खोखर, वैष्णवी फाल्के, अजमीना कुजूर।

फॉर्वड: लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी, दीपिका, संगीता कुमारी, मुमताज खान, सुनेलिता टोप्पो, ब्यूटी डुंगडुंग।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights