एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। 12 जून को 53 साल के संजय ने अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक ने संजय कपूर की जान ली।  संजय को दिल का दौरा उस वक्त पड़ा जब वो ग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे।

खबर है कि खेल के दौरान संजय अचानक मैदान पर गिर पड़े। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए।

PunjabKesari


एक्टर और लेखक सुहेल सेठ ने एक पोस्ट में उनके निधन की खबर को कन्फर्म करते हुए दुख जाहिर किया है। संजय के निधन की खबर से सोशल मीडिया पर लोग लगातार शोक जता रहे हैं। 

PunjabKesari

संजय कपूर का आखिरी पोस्ट 

 संजय खुद इस विमान दुर्घटना से बेहद दुखी थे। उन्होंने इसी से जुड़ा आखिरी पोस्ट एक्स पर किया था। महज कुछ घंटे किए इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- ‘अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें। #planecrash’

PunjabKesari


बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी और साल 2016 में उनका तलाक हो गया था। इस शादी से इन्हें दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हुए। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी रचाई थी।  प्रिया को संजय से एक बेटा अजारियस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights