हापुड़ में रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर पार्किंग ठेकेदार द्वारा टेंडर के रुपए जमा न करने पर विभाग द्वारा ठेका निलंबित कर दिया गया है। अब दोबारा से टेंडर निकाला जाएगा। तब तक वाहनों की पार्किंग के लिए यात्रियों को शुल्क अदा नहीं करना होगा।

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर करीब 26 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से आसपास के क्षेत्र के हजारों यात्री भी रोजाना दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद आदि स्थानों के लिए ट्रेनों से यात्रा करते हैं। देहात क्षेत्र के आने वाले दैनिक यात्री अधिकतर अपने दोपहियां वाहनों से स्टेशन पहुंचते हैं।

रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर ही विभाग की जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था है। 7 मार्च 2023 को टीएमआईएनसी फर्म को एक साल के लिए 8.5 लाख रुपए में पार्किंग का ठेका दिया गया था। इसका भुगतान तिमाही भुगतान करना था। 6 जून को तिमाही समय पूर्ण होने के बाद ठेकेदार द्वारा राशि जमा नहीं की गई। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने ठेका निरस्त कर दिया है। अब दोबारा से टेंडर निकाला जाएगा। तब तक वाहनों की पार्किंग के लिए यात्रियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए विभाग ने पार्किंग गेट पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है।

मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि जल्द ही दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। तब तक यात्रियों के लिए निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights