हापुड़ के चंडी रोड पर स्थित श्री चंडी मंदिर में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति द्वारा मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। भक्तों ने एक युवक को मंदिर परिसर में नमाज पढ़ते देखा जिसके बाद यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई। मंदिर समिति के पदाधिकारी व अन्य नेता मंदिर में पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल का कहना है कि चंडी मंदिर प्रांगण में नमाज पढ़ी गई है। भाजपा के शहर अध्यक्ष विनीत दीवान का कहना है कि मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार की तड़के नमाज पढ़ी गई है। ऐसा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

श्री चंडी मंदिर में नमाज पढ़ने करने के मामले के बाद पुलिस ने एहतियातन के तौर पर सुरक्षा को बढ़ा दी है। साथ ही मंदिर के बहार वज्र वाहन को भी तैनात किया गया है। सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा और हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा एडिशनल एसपी मुकेश चंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। मंदिर में मौजूद पदाधिकारियों, नेताओं व भक्तों ने मंदिर के परिसर को गंगाजल से धोया जिनका मानना है कि ऐसा करने से मंदिर परिसर शुद्ध हो गया है।

मंदिर को गंगा जल से धुलने के बाद भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाए और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बताया कि नमाज पढ़ने का मामला संज्ञान में आया है। मंदिर कमेटी के लोग और स्थानीय लोगों से वार्ता की जा रही है। लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights