उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत छिजारसी टोल प्लाजा पर एक कार चालक ने टोल शुल्क बचाने के लिए तेज गति से कार दौड़ाते हुए एक टोलकर्मी को टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार की टक्कर से टोलकर्मी कई फीट ऊपर उछलते हुए सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद अन्य सहकर्मियों ने घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला हेमराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छिजारसी टोल प्लाजा का है। जहां पर गुरुवार को टोल कर्मी की ड्यूटी लेन नंबर 5 पर लगी हुई थी। देर रात लगभग ढाई बजे टोल कर्मी अपनी डयूटी पर था। इसी दौरान गाजियाबाद से हापुड़ की ओर एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार आ रही थी। जैसे ही टोल कर्मी ने  कार को टोल शुल्क के लिए रुकने का इशारा किया। कार चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और टोल कर्मचारी को टक्कर मारते हुए तेजी से हापुड़ की ओर निकल गया। वहीं, टोलकर्मी जोरदार टक्कर से हवा में उड़ते हुए सड़क पर तेजी से आकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद अन्य टोल कर्मी उसे घायल हालत में नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताया है।कार चालक टोल शुल्क बचाने के लिए टोल कर्मी को टक्कर मारते हुए कार को तेज रफ्तार से भगाकर मौके से फरार हो गया। टोस कर्मियों ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी और घायल टोलकर्मी को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी कार चालक को कार समेत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights