उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक बार फिर स्वच्छता और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुगढ़ी इलाके में स्थित होटल निजाम में तंदूर कारीगर द्वारा रोटियों पर थूककर उन्हें सेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना ने इलाके में तनाव और लोगों के बीच गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है।

वीडियो में कैद हुई नापाक हरकत
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तंदूर पर बैठा कारीगर रोटी बेलने के बाद उस पर थूकता है और फिर उसे तंदूर के अंदर पकने के लिए लगा देता है। यह वीडियो सामने आते ही शहर में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों ने इसे जन-स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ और जानबूझकर की गई अपमानजनक हरकत बताया है।

कारीगर गिरफ्तार, मालिक पर मुकदमा
मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता शिवम शर्मा ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल मालिक शहाबुद्दीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं  वीडियो के आधार पर पहचान कर आरोपी तंदूर कारीगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि क्या यह हरकत किसी साजिश का हिस्सा थी या व्यक्तिगत।

इलाके में तनाव, होटल सील करने की मांग
हाथरस में इस तरह की यह दूसरी घटना है। कुछ समय पहले भी इसी इलाके के एक अन्य होटल से ऐसा ही वीडियो सामने आया था। बार-बार हो रही इन घटनाओं से हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि ‘होटल निजाम’ को तुरंत सील किया जाए और दोषियों पर ऐसी कार्रवाई हो जो नजीर बने।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights