उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद रामपुर और मुरादाबाद में भी अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड के बॉर्डर वाले थाने ठाकुरद्वारा और भगतपुर थाने की पुलिस को विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
सभी थाना प्रभारी और सीओ को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में फोर्स के साथ गश्त करें। बेवजह चौराहों पर खड़े होने वाले लोगों से पूछताछ करें। ठाकुरद्वारा और भगतपुर पुलिस ने उत्तराखंड से आने और जाने वालों वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस संदिग्ध लगने वाले लोगों की आईडी भी चेक कर रही है। सिविल लाइंस, कटघर, मझोला, भोजपुर, डिलारी, मूंढापांडे, कोतवाली, गलशहीद, पाकबड़ा, छजलैट, कांठ की पुलिस चेकिंग कर रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights