राज्य व्यापार मण्डल उत्तराखंड हरिद्वार महानगर इकाई द्वारा माँ मनसा देवी मंदिर मार्ग में हुए हादसे में मृतको की आत्मा शांति के लिए माँ गंगा हरकी पौड़ी में दीपदान किया गया और घायल हुए श्रद्धालुओं की जल्दी स्वस्थ होने की कामना माँ गंगा से की गयी। प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर चौटाला ने कहा की श्रद्धालु मन की शांति के लिए हरिद्वार आते है अव्यवस्थाओं के चलते यह हादसा हुआ है सरकार को निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करनी चाहिए। 

अवैध अतिक्रमण पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए हमारा संगठन पूर्व में भी पुलों, घाटों, सड़को पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ रहा है श्रद्धांजलि देने वालो में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष तेजप्रकाश साहू, हरकी पौड़ी व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महामंत्री रिक्की अरोड़ा, प्रदेश सयुंक्त सचिव राज कांडपाल, प्रदेश प्रचार सचिव गोकुल सिंह रावत, प्रदेश सह सचिव नितिन शर्मा, सोनल गर्ग, निखिल मिश्रा, अनूप झा, सचिन आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights