देशभर में बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और शीत लहर का असर मैदानी क्षेत्रों में दिख रहा है। उत्तराखंड में भी सर्दी अपना तेवर दिखा रही है। हरिद्वार में शीतलहर और घने कोहरे के कारण जीवन बुरी तरह प्रभावित है। शीतलहर के साथ आज दिनभर बादल छाए रहे। भारी ठंड के चलते सड़कों पर भी आवाजाही बेहद कम रही। दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की संख्या भी बेहद कम रही। यात्रियों और स्नानार्थियों से गुलजार रहने वाली हर की पौड़ी और अन्य घाटों पर सन्नाटा छाया हुआ है। इसके अलावा लोग जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights