शादी समारोह में आपसी तकरार के बाद घर लौट रहे नवदंपति ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज होने से दोनों का कुछ पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक, दोनों की पिछले साल ही शादी हुई है। शादी में नाच-गाने को लेकर विवाद की बात कही जा रही है। माधौगंज थानाक्षेत्र के नेवादा गब्भी गांव निवासी रिशू उर्फ मानसिंह और उनकी पत्नी आरती सोमवार को गांव गंजमुरादाबाद सराय सुल्तान सरैयां निवासी अपने साढ़ू अतर सिंह की बेटी की शादी में गए थे। समारोह में नाच-गाने को लेकर दंपति में कुछ विवाद हो गया। देर रात करीब 12 बजे दोनों बाइक से घर के लिए निकले। रास्ते पर शारदा नहर पुल से आरती ने नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद रिशू भी कूद गया। घटना की जानकारी पुल पर तैनात गार्डों ने थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को खोजने की कोशिश की। पानी का बहाव तेज होने से दोनों का पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights