उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्कृष्ट मौर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उत्कृष्ट ने कुशीनदर से अपना नामांकन दाखिल किया, लेकिन अब वापस लेकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं, विधायक मनोज पांडेय के बीजेपी में जाने के बाद उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस का दामन थामा। इसके साथ ही ऊंचाहार में मनोज पांडेय को घेरने का प्लान तैयार हो गया है।

बता दें कि ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय ने कल यानी शुक्रवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी का दामना थामा था। पिछले काफी समय से राजनीति में जगह बनाने में लगे उत्कृष्ट अब कांग्रेस की राजनीति करेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य काफी समय से अपने बेटे को राजनीति में स्थापित करना चाह रहे हैं। वह अपने बेटे को दो बार BSP से यूपी की ऊंचाहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा चुके हैं लेकिन दोनों बार उत्कृष्ट मौर्य को हार का ही सामना करना पड़ा था।

2022 विधानसभा चुनाव के समय स्वामी प्रसाद तीसरी बार सपा के टिकट पर अपने बेटे को ऊंचाहार से चुनाव लड़ाने चाहते थे। लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अखिलेश यादव अपने करीबी मनोज पांडेय पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतार दिया। अब मनोज पांडेय के खेमा बदलकर भाजपा में चले जाने के बाद प्रियंका ने रायबरेली लोकसभा के तहत ऊंचाहार से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उत्कृष्ट को कांग्रेस में शामिल करा लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights