कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मेयर बैठक में अधिकारी की फाइल को फेंकते हुए दिखाई दे रही हैं और दूसरे अभियंताओं को भी फटकार लगाते दिख रही हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शेयर कर भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है।

शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कानपुर की मेयर का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “उप्र में भाजपा सरकार के ‘हवाई दावों की हवा में उड़ती फाइल’। कानपुर मेयर का ये दिखावटी गुस्सा कितना सच है, जनता सब जानती है। कानपुर ही नहीं पूरे उप्र की जनता को भाजपाई मेयरों ने ठगा है।”

अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि उप्र में स्मार्ट सिटी बनाने का कागजी काम भाजपाई भ्रष्टाचार का शिकार होकर कागजों में ही लटका है। स्मार्ट सिटी के नाम पर उप्र को बजबजाती नालियों, सरांध भरे नालों, गड्ढेयुक्त सड़कों-गलियों, जाम में फंसी सड़कों के अलावा अगर और कुछ मिला है तो वो है ‘भाजपाई राजनीति’ का वो प्रदूषण जो सारे ठेके अपने लोगों को लेन- देन के सौदे के बदले में देता है। इसलिए इनका काम न होने का क्रोध केवल दिखावा है। जनता ऐसे नाटक देख- देखकर त्रस्त हो चुकी है और अगले मेयर चुनाव में भाजपा के मेयरों को हराने- हटाने के लिए तैयार बैठी है।

दरअसल ये वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब कानपुर नगर निगम ऑफिस में मेयर प्रमिला पांडेय नाला सफाई और अन्य विषयों पर अधिकारियों की बैठक ले रही थीं। नाला सफाई में लापरवाही को लेकर मेयर ने बैठक के दौरान लापरवाही पर नाराजगी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights