बृहस्पतिवार को एक स्कूल वैन और एक ट्रक के बीच टक्कर में 15 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गयी और तीन अन्य विद्यार्थी घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, नशे में धुत ट्रक चालक मौके से फरार हो गया हालांकि बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया और उसपर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना अंता-सोरसन मार्ग पर मोलखी गांव के निकट अपराह्न करीब एक बजे उस समय हुई, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूल वैन को टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, वैन में एक निजी स्कूल के करीब 10 विद्यार्थी थे, जो अपने-अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान 11वीं कक्षा की छात्रा विनीता नागर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, घायलों में 11वीं कक्षा की राधिका गोचर (15), ध्रुव (15) और मोहित (16) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि राधिका और ध्रुव को कोटा के महाराव भीम सिंह अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जबकि मोहित का अंता में इलाज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights