भाजपा चुनाव ने शुक्रवार को सभी मोचों की संयुक्त बैठक में रामोत्सव और लोकसभा चुनाव समेत अन्य अभियानों और कार्यक्रमों को लेकर रणनीति साझा क़ी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का मॉडल जनता के बीच लेकर पहुंचना है। रामोत्सव और कार्यक्रमों को बूथ और पन्ना प्रमुख तक तेजी से पूरा करने में जुटें। लोगों से संपर्क कर नमो एप से जोड़ें और विकसित भारत एंबेसडर बनाएं।

लखनऊ के सीतापुर रोड स्थित एक रिजार्ट्स में बैठक के दौरान प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी मोर्चे अपनी शक्ति, योग्यता एवं क्षमता के उपयोग से मिशन 2024 के लक्ष्य 80 की प्राप्ति में सहायक बनें। नमो एप से जोड़कर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का कार्य सभी मोर्चों को करना है।

प्रदेश पदाधिकारी से लेकर बूथ के पदाधिकारी तक सभी पन्ना प्रमुख के दायित्व का निर्वहन करेगें। नवमतदाता अभियान, नमो वारियर्स, लखपति दीदी, बस्ती सम्पर्क, हॉस्टल संवाद, कैम्पस सम्पर्क, किसान संवाद, चाय पर संवाद, घर-घर सम्पर्क, लेखक सम्पर्क, स्मार्ट महिला सम्मेलन, स्पोटर्स महिला समूह सम्पर्क, एनजीओ सम्पर्क, सेल्फी विथ लाथार्थी तथा कमल मित्र जैसे अभियानों के माध्यम से सभी वर्ग के बीच मोदी व योगी सरकार के कार्यों को बताएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights