सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरू दियोमाये फाये ने पिछले सप्ताह ओस्मान सोनको को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त करने के बाद बैंकिंग क्षेत्र के एक पूर्व अधिकारी को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब अफ्रीकी देश कर्ज और सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर संकट से जूझ रहा है।

राष्ट्रीय टेलीविजन पर सोमवार को पढ़े गए एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति फाये ने उस्मान सोनको की जगह अहमदौ अल अमीनौ लो को सरकार का प्रमुख नियुक्त किया। फाये ने वर्षों से जारी तनाव के बाद सोनको को बर्खास्त कर दिया था। पास्टेफ पार्टी के दो पूर्व सहयोगियों फाये और सोनको के बीच खुले तौर पर टकराव के बाद यह बर्खास्तगी की गई थी। दोनों ने पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी को पराजित किया था।

PunjabKesari

सोनको को बर्खास्त किए जाने के बाद सरकार के सभी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया और सरकार भंग हो गई। पास्टेफ पार्टी तत्कालीन सत्तारूढ़ पार्टी ‘एलायंस पोर ला रिपब्लिक’ के खिलाफ जोरदार अभियान चलाकर सत्ता में आई थी। लो को अब नयी सरकार का गठन करना होगा।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: Noida Accident : गोदाम मालिक ने नाबालिग को थमाया ट्रैक्टर का स्टेयरिंग, ट्रॉली पलटने से मलबे में दबकर मौत

वह पहले ‘सेंट्रल बैंक ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स’ में कार्यकारी अधिकारी थे जहां उन्होंने मौद्रिक और आर्थिक नीतियों को क्षेत्रीय स्तर पर आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह राष्ट्रपति के राज्यमंत्री और सोनको सरकार के महासचिव भी रह चुके हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights