अमेरिकी बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच गुरूवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 154.07 अंक चढ़कर 80,693.98 अंक पर और एनएसई निफ्टी 45 अंक की बढ़त के साथ 24,664.35 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, मारुति और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर लाभ में रहे। टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई फायदे में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.85 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,644.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,623.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights