राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार मंगलवार तड़के मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं दूसरी ओर जापान में आए विनाशकारी भूकंप के बाद समुद्र की लहरों ने तटीय इलाकों में दस्तक दे दी है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

मणिपुर में सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, मंगलवार सुबह 5:59 बजे मणिपुर के कामजोंग जिले में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 62 किलोमीटर नीचे था। सुबह के समय आए इन झटकों के कारण लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल राज्य के किसी भी हिस्से से नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

PunjabKesari

 

वहीं दूसरी ओर जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर 80 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी देखी गई। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार शाम 4:53 बजे आए भूकंप की तीव्रता जापान के भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर 7 में से 5 के ऊपरी स्तर पर दर्ज की गई और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। सरकारी मीडिया क्योडो ने यह जानकारी दी है। क्योडो की रिपोर्ट के अनुसार जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने पिछले एक सप्ताह से इसी तरह के भूकंपों की चेतावनी जारी की थी।

PunjabKesari

सुनामी की चेतावनी जारी की

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। जापानी मौसम एजेंसी ने होक्काइडो, आओमोरी और इवाते प्रांतों के प्रशांत तटों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है और तत्काल 3 मीटर तक ऊंची लहरों के आने का पूर्वानुमान लगाया है। क्योटो समाचार एजेंसी के अनुसार आओमोरी और मियागी प्रांतों में स्थित हिगाशिदोरी और ओनागावा परमाणु संयंत्रों और फुकुशिमा प्रांत में स्थित फुकुशिमा दाइची और दाइनी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी भी प्रकार की असामान्यता की सूचना नहीं मिली है।

PunjabKesari

अपने कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से ऊंची जगहों पर जाने का आग्रह किया। जेआर ईस्ट ने कहा कि उसने टोक्यो और शिन-आओमोरी स्टेशनों के बीच तोहोकू शिंकांसेन बुलेट ट्रेन सेवा निलंबित कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights