मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का शर्मा और वरुण धवन एक बार फिर से बड़े पर्दे पर ‘जवान’ (Jawan) के निर्देशक एटली (Atlee) की फिल्म में नजर आ सकते हैं। दरअसल, पिछले काफी समय से चर्चा है कि वरुण जल्द ही साउथ के सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक एटली के साथ काम करने वाले हैं। उनकी यह फिल्म एक्शन थ्रिलर से भरपूर होगी। अब खबर है कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने अनुष्का शर्मा को अप्रोच किया है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वरुण धवन स्टारर इस फिल्म में दो एक्ट्रेसेस होंगी। इनमें एक लीड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा होंगी। वहीं दूसरी एक्ट्रेस की तलाश अब तक जारी है। खबर है कि पहले मेकर्स ने अपनी अनटाइटल फिल्म के लिए वरुण के साथ ‘बवाल’ में नजर आने वालीं जाह्नवी कपूर को मेकर्स ने अप्रोच किया था, लेकिन डेट इश्यू की वजह से उन्होंने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया।
