पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में आई सीमा हैदर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। अब सीमा हैदर को लेकर गौ रक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार को 72 घंटे का समय दिया है कि वह सीमा हैदर को देश से बाहर कर दें वरना उनके द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने नोएडा में पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को देश से बाहर निकालने के लिए  लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया है। वेद नागर नागर ने एक विडियो के माध्यम से बताया की सीमा हैदर कोई साधारण महिला नहीं है, यह पाकिस्तान की जासूस है। यह महिला देश के लिए बहुत बड़ा खतरा भी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि खुद को पांचवीं फेल बताने वाली अलग-अलग भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेज़ी में बात करने वाली ये सीमा हैदर कोई साधारण महिला नहीं है।

वेद नागर ने कहा कि हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीमा हैदर और इसके चारों बच्चों को 72 घंटे मे देश से बाहर नहीं किया तो आन्दोलन का रास्ता अपनाया जाएगा, लेकिन देशद्रोही मुल्क की महिला बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन है और हम पाकिस्तान की महिला पर विश्वास नहीं कर सकते। तत्काल प्रभाव से सीमा हैदर को देश से बाहर खदेड़ा जाए।

गौरतलब है कि सीमा हैदर रबूपुरा के रहने वाले प्रेमी सचिन के लिए नेपाल के रास्ते चुपके से आ गई थी। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। अभी फिलहाल सीमा हैदर सचिन के घर पर ही रह रही है। वह सचिन से शादी भी कर चुकी है। सीमा हैदर का साफ तौर पर कहना है कि वह पाकिस्तान वापस नहीं जाएगी। वह अपनी जिंदगी सचिन के साथ ही गुजारना चाहती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights