दो सप्ताह पहले इंटरनेट मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की एक धमकी वाला वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। पुलिस टीम ने जब इसकी जांच की तो पता चला था कि धमकी देने वाला युवक प्रयागराज के दनियालपुर इमामगंज लालगोपालगंज का शमीम उर्फ बब्लू है। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दीं। लगभग दो सप्ताह से पुलिस और एसओजी की कई टीमें इसकी तलाश में जुटी थीं। सोमवार को पुलिस को सुराग मिला कि वह लालगोपालगंज के रेलवे क्रासिंग के पास से जाने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी ली गई तो आरोपी शमीम के पास से बम, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। सीएम को धमकी देने वाली आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए सिरदर्द थी। उसे पकडऩे के बाद प्रयागराज पुलिस को राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights