राजस्थान की राजधानी जयपुर में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से पांच लोग जिंदा जल गए। हादसे में मरने वालों में दंपत्ति समेत 3 बच्चे शामिल है।

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर घायलों के उचित इलाज के लिए सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

घटना गुरूवार सुबह 7.30 बजे विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव की है।

बताया जा रहा है कि  सिलेंडर में लगी आग से जान गंवाने वालों में सभी बिहार के निवासी है जो विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में यादव मार्केट के पास रह रहे थे।

हादसे की सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग पर काबू पाने से पहले ही परिवार आग के हवाले हो गया।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights