लोकसभा चुनाव 2024 में अब 9 महीने से भी कम वक्त बचा है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने बनाए प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रधान मंत्री मोदी ने 2024 के आम चुनावों की तैयारी के तहत सोमवार को NDA सांसदों के साथ मीटिंग की। इस दौरान पीएम ने सांसदों से स्थानीय मुद्दों पर ज्यादा फोकस करने, अपने क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहने और असंतुष्ट और रूठे नेता और कार्यकर्ताओं से फिर से संपर्क बढ़ाने और उन्हें मनाने को कहा। सूत्रों ने बताया कि पीएम ने सांसदों से कहा कि 2024 की लड़ाई में सिर्फ राम मंदिर के भरोसे न रहें बल्कि स्थानीय लोगों की भरोसा जीतें, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ बैठक में सांसदों को जमीनी स्तर पर जाने और क्षेत्र के लोगों के साथ अधिक समय बिताने की सलाह दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights