अगर आप समझते हैं कि गूगल जेमिनी का ‘Nano Banana’ मॉडल केवल सोशल मीडिया के लिए ट्रेंडी 3D अवतार या साड़ी वाली तस्वीरें बनाने के काम आता है तो आप इसके असली पावर से अनजान हैं। यह एडवांस्ड AI टूल आपकी पुरानी यादों को जिंदा करने से लेकर घर की सजावट तक में किसी प्रोफेशनल एक्सपर्ट की तरह मदद कर सकता है। आइए जानते हैं नैनो बनाना के वो 4 स्मार्ट फीचर्स जो आपके बहुत काम आएंगे:

1. पुरानी और फटी हुई तस्वीरों में फूंकें नई जान 

हम सबके घरों में कुछ ऐसी पुरानी तस्वीरें होती हैं जो समय के साथ धुंधली हो जाती हैं या उन पर निशान पड़ जाते हैं। नैनो बनाना की मदद से आप ऐसी ‘डैमेज्ड’ फोटोज को आसानी से रिस्टोर कर सकते हैं। बस फोटो अपलोड करें और कमांड दें यह AI टूल तस्वीर के फटे हुए हिस्सों को पहचान कर उन्हें ठीक कर देता है और फोटो को बिल्कुल नया जैसा बना देता है।

PunjabKesari

2. ब्लैक एंड व्हाइट यादों में भरें रंग 

दादा-दादी के जमाने की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को कलरफुल बनाने के लिए अब आपको किसी प्रोफेशनल एडिटर की जरूरत नहीं है। नैनो बनाना पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों को बेहद नेचुरल दिखने वाले रंगों से भर देता है। इसका कलर बैलेंस इतना सटीक होता है कि फोटो नकली नहीं लगती जिससे आप अपनी पुरानी यादों को आज के दौर के रंगों में देख सकते हैं।

PunjabKesari

3. फोटो से हटाए अनचाहे ग्लास और फेंस 

अक्सर चिड़ियाघर (Zoo) या किसी म्यूजियम में फोटो खींचते वक्त बीच में कांच (Glass) या जाली (Fence) आ जाती है जो पूरी फोटो का मजा खराब कर देती है। जेमिनी में फोटो अपलोड कर बस एक प्रॉम्प्ट लिखें और नैनो बनाना चुटकियों में उन रुकावटों को हटाकर आपको एक बिल्कुल साफ और क्लियर इमेज दे देगा।

4. घर के डेकोरेशन की करें एडवांस प्लानिंग 

क्या आप अपने कमरे या गार्डन का लुक बदलना चाहते हैं? अब बिना पैसा खर्च किए आप देख सकते हैं कि बदलाव के बाद आपका घर कैसा दिखेगा। अपने कमरे की फोटो अपलोड करें और अपनी पसंद (जैसे- नया सोफा, लाइटिंग या पौधों का सेटअप) के हिसाब से प्रॉम्प्ट दें। नैनो बनाना आपको एक मॉडल इमेज दिखा देगा जिससे आपकी प्लानिंग आसान हो जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights