कर्नाटक को नया सीएम 20 मई को मिल जाएगा। सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। और दूसरे दावेदार डी.के. शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कर्नाटक सरकार के गठन के लिए आम सहमति पर पहुंचे। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा। आज गुरुवार 18 मई को कांग्रेस विधायक दल (CPL) की बैठक शाम 7 बजे बेंगलुरु में बुलाई गई है। कांग्रेस ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए कर्नाटक राज्य की कमान सिद्धारमैया को सौंप दी है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, सिद्धारमैया कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे, जबकि डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद मिलेगा। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस पार्टी सीएम फेस को लेकर लगातार चर्चा कर रही थी। और अब वह फाइनल हो गया है। बेंगलुरु में सिद्धारमैया के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। और सिद्धारमैया के कटआउट को दूध से नहलाया।

सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डी.के. शिवकुमार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस सूचना के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ रही है। पर सुरक्षा दल मुस्तैद हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के आवास के बाहर सुरक्षाबल मुस्तैदी के साथ तैनात कर दिए गए हैं।

शिवकुमार पार्टी के फार्मूले पर राजी

डीके शिवकुमार पार्टी के फार्मूले पर राजी हो गए हैं। कहा, पार्टी हित में फार्मूले पर सहमति है। आगे लोकसभा चुनाव है इसलिए पार्टी हित में सहमत हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights