सिक्किम में आए खतरनाक हिमस्लखन में छह पर्यटकों की मौत हो गई। यह हिमस्लखलन गंगटोक और नाथु ला दर्रा को जोड़ने वाली सड़क पर मंगलवार दोपहर को करीब 12 बजकर 20 मिनट पर आया। हिमस्लखनल में कुल 80 पर्यटक फंसे हुए थे, जिनमें से शाम तीन बजे तक 30 को बाहर निकाल लिया गया था। वहीं, 50 टूरिस्ट अब भी फंसे हुए हैं। इन लोगों को वहां से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सिक्किम पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल (चेक पोस्ट) सोनम तेनजिंग भूटिया ने बताया कि मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। अभी तक इनमें से किसी की पहचान नहीं की जा सकी है।

बचाव कार्य में सेना के साथ-साथ राज्य पुलिस और स्थानीय वॉलंटियर्स भी लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक शाम तीन बजे तक फंसे हुए 80 पर्यटकों में से 30 को बाहर निकालने में कामयाबी मिली थी। वहीं, अभी भी 50 पर्यटक बर्फ में फंसे हुए हैं। बाहर निकाले गए सभी पर्यटकों को प्रदेश की राजधानी गंगटोक के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। यहां पर इन सभी का इलाज चल रहा है।

सिक्किम में पिछले महीने से ही लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके चलते पर्यटकों को जवाहरलाल नेहरू रोड पर स्थित 13वें मील प्वॉइंट तक जाने की इजाजत थी। सिक्किम के अधिकारियों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद पर्यटक 15वें मील तक पहुंच गए थे और हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights