देश में इन दिनों एक के बाद एक शादियां हो रही हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत तक कई सेलिब्रेटीज अपने जीवनसाथी संग धूमधाम से शादी रचा रहे हैं, जिनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में हाल ही में कर्नाटक की मशहूर सिंगर और भरतनाट्यम डांसर शिवश्री स्कंदप्रसाद ने भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या से शादी कर ली है। इस जोड़े की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

 तेजस्वी सूर्या, जो बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सांसद हैं, ने शिवश्री के साथ अपने जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत की है।सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि शिवश्री स्कंदप्रसाद येलो साड़ी पहन खूबसूरत दुल्हन बनी। वहीं, उनके पति सूर्या भी व्हाइट धोती के साथ सिर पर येलो कैप लगाए परफेक्ट ग्रूम लगे। शादी में उनके रिश्तेदार दूल्हे राजा के आस-पास नजर आ रहे हैं।

तेजस्वी सूर्या और शिवश्री स्कंदप्रसाद की शादी का समारोह बेंगलुरु में हुआ, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। इस शादी के दौरान दोनों ने पारंपरिक तरीके से एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।

कौन है शिवश्री स्कंदप्रसाद 
शिवश्री स्कंदप्रसाद एक बहु-प्रतिभाशाली शख्सियत हैं। उन्होंने शास्त्र विश्वविद्यालय से बायोइंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है, और इसके बाद चेन्नई विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम में एमए की डिग्री भी प्राप्त की है। वह न केवल एक प्रख्यात भरतनाट्यम डांसर हैं, बल्कि एक कर्नाटिक गायिका भी हैं। शिवश्री ने अपने संगीत के करियर में कई बड़े इवेंट्स में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है और उन्हें पूरे भारत में सराहा जाता है।
 
इसके अलावा शिवश्री ने ऐश्वर्या राय की साउथ फिल्म पोन्नियिन सेलवन – भाग 2 के कन्नड़ वर्जन में एक गाना गाया है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जाती है। इसके अलावा, उन्होंने कन्नड़ भाषा में एक भक्ति सॉन्ग भी गाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

दूसरी ओर तेजस्वी सूर्या भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता हैं और बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सांसद के रूप में कार्य कर रहे हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights