राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। इस दौरा कोर्ट परिसर में चार राउंड फायरिंग की खबर है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला को गोली मारी गई है। उसे घायल हालत में इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, साउथ दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर के अंदर एक महिला को गोली मार दी गई। महिला क हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। उसे एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। पीड़ित महिला आज केस में गवाही देने कोर्ट आई थी। आरोप है कि तभी वहां वकील की ड्रेस में आकर पति ने लॉयर्स ब्लॉक के पास उस पर फायरिंग कर दी।

महिला का पति एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताया जा रहा है और आरोपी की पहचान कर ली गई है। हालांकि, अभी पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights