आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सहारनपुर डीआईजी अजय कुमार साहनी ने सहारनपुर में तैनात 11 इंस्पेक्टर के तबादले कर दिए। इन्हे नई तैनाती शामली और मुजफ्फरनगर में मिली है। दरअसल ये सभी वो इंस्पेक्टर हैं जो सहारनपुर में तीन-तीन साल रह चुके हैं। इसलिए इन्हे अब सहारनपुर से रिलीज कर दिया गया है।
डीआईजी के आदेशों के अनुपालन में एसएसपी डाॅक्टर विपिन ताड़ा ने कोतवाली देवबंद में तैनात इंस्पेक्टर सूबे सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली मंडी धर्मेंद्र सिंह, कुतुबशेर थाने में तैनात चंद्रसेन सैनी, इंस्पेक्टर नगर कोतवाली सतेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर मिर्जापुर राजेंद्र प्रसाद, कोतवाली सदर बाजार प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर बिहारीगढ़ बीनू चौधरी को रिलीव कर दिया गया है। जनकपुरी थाना प्रभारी सनुज यादव और इंस्पेक्टर नकुड़ जसबीर सिंह को एसएसपी पहले ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना कर चुके हैं।
संतोष कुमार त्यागी को कोतवाली सदर बाजार प्रभारी बनाया गया है। सुनील नागर को गागलहेड़ी से कुतुबशेर थाने का प्रभारी बनाया गया है। पीयूष दीक्षित को कोतवाली मंडी प्रभारी, संदीप कुमार गागलहेड़ी थाना प्रभारी, विनोद कुमार को बिहारीगढ़ थाना प्रभारी बनाया गाय है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights