सरसावा (मनीष अग्रवाल)। मंगलवार को थाना सरसावा सहारनपुर पुलिस द्वारा हाईवे पर पशुओ का कंकाल रखकर हाईवे जाम करने व जनता मे वैमनश्यता फैलाना एवं धर्म मुल वंश के बीच शत्रता फैलाने वाले अपराधी को किया गिरफ्तार। मंगल को विशू सिंह काम्बोज उर्फ सैंकी पुत्र जसवंत सिंह काम्बोज निवासी म0न0 5/27/65 राधा गोपाल नगर नुमाईश कैम्प थाना कोतवाली नगर जिला सहारनपुर अपने साथियो के साथ मिलकर पुराने चार मृत पशुओ के सिर के कंकाल अम्बाला हाईवे बोन्सा पुलिया के पास रखकर हाईवे को जाम करना तथा पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करना और जनता मे वैमनश्यता फैलाना एवं धर्म मूल वंश के बीच शत्रुता फैलाने के उद्देश्य से हाईवे पर जाम लगाने के अपराधी को थाना सरसावा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से डण्डे व पशुओ के सिर के कंकाल बरामद हुये। अभियुक्त के विरूद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 व सी0एल0 एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को समय से मा०न्या० के समक्ष पेश किया जायेगा।

पूछताछ का विवरण

अभि० से पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि ये चारो कंकाल मुझे मेरे दोस्त टीपू कुरैशी निवासी 62 फुटा रोड इन्द्रा चौक निकट यामीन मस्जिद सहारनपुर ने यह कहकर दिये है कि तुम इन्हे सरसावा क्षेत्र में हाईवे पर रखकर पुलिस पर दबाब बनाकर नारे बाजी करनी है और मैं मौके पर आकर जिससे मेरी रंजिश चल रही है उसका नाम ले दूंगा और वह जेल चले जायेगा। इसके बदले में आपको मुँह माँगी रकम दे दूगाँ। मुझे पेशी के तौर पर टीपू कुरैशी ने आठ दिन पहले 50 हजार रूपये दिये थे जिसे मैने खर्च कर दिये है। तो इसलिए मैने यह सब काम अपने दोस्त टीपू कुरैशी उपरोक्त के कहने से किया है। हाँ मैं यह जानता हूँ कि मेरे द्वारा किये गये कार्य से बहुत बडा हिन्दु मुस्लिम दंगा भडक सकता था और पुलिस को भी काफी नुकसान होता। यह मेरी गलती है मैं
स्वीकार करता हूँ।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.प्र0नि0 नरेन्द्र कुमार शर्मा थाना सरसावा जनपद सहारनपुर

2.व0उ0नि0 नीरज कुमार गुप्ता थाना सरसावा जनपद सहारनपुर

3.30नि0 चन्द्रपाल सिंह थाना सरसावा जनपद सहारनपुर

4.30नि0 महेश सिंह थाना सरसावा जनपद सहारनपुर

5.30नि0 विनय कुमार थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
6.है0का0 उत्तम राठी थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
7.है0का0 जयप्रकाश थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
8 है0का0 प्रदीप सिंह थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
9.है0का0 राजेन्द्र सिंह थाना सरसावा जनपद सहारनपुर
10.का0 विनीत तोमर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights