सहारनपुर में थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा पुंडीर में रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। पथराव में दोनों पक्षों के कई लोगों के घायल होने की जानकारी है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चली आ रही है। इसको लेकर दिसंबर 2022 में भी खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें जमकर लाठी डंडे चले थे और पथराव हुआ था। पुरानी रंजिश और विवाद के चलते आज भी गांव में दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर घारदार हथियार चले और छतों से महिलाओं ने ईंट पत्थर बरसाए। अचानक से हुई इस घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। संघर्ष में एक पक्ष के दो जबकि दूसरे पक्ष के चार लोगों के घायल होने की सूचना है।
मौके पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी फतेहपुर भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया है और पुलिस थाने लौट आई। दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चली आ रही है। इसको लेकर गांव में कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है।
पुलिस कई बार दोनों पक्षों में समझौता भी करा चुकी है। सीओ सदर मौके पर हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। घटना की जांच की जा रही है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने दोनो पक्षों के पांच लोगों का शांति भंग की धारा में चालान किया है। इसके अलावा 107/16 की कार्रवाई की है। दोनो पक्षों को चेताया गया कि यदि अब माहौल खराब करने का प्रयास किया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights