सहारनपुर (मनीष अग्रवाल)। जनपद में कलेक्ट्रेट कार्यालय पर सुबह डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा झंडा फहराया गया। जिसमे एडीएम,ई ,सिटी मजिस्ट्रेट, सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कमिश्नर ऑफिस में कमिश्नर डॉ. ऋषिकेश यशोद द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वही पुलिस लाइन्स में सुबह परेड हुई। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में रिमाउंट डिपो के घोड़ों की झांकी आकर्षक रही। पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ विपीन ताडा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा सुबह झंडा रोहण किया गया। सहारनपुर प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्य अतिथि के रूप में सलामी ली।

विभिन्न स्कूलों के बच्चे झांकी निकाली। छात्र-छात्राओं के अलावा पुलिस विभाग के सिपाही अपनी कला का प्रदर्शन किया। वही 75वें गणतंत्र_दिवस के अवसर पर जनपद सहारनपुर के समस्त थानो पर थाना प्रभारियों द्वारा स्टाफ सहित ध्वजारोहण किया गया एवं समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखण्डता बनाये रखने के लिए शपथ दिलायी गयी। नगर निगम में महापौर व नगर आयुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया गया । वही आज शहर के सभी चौराहों को जिला प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से सजा दिया गया है।

शहर का दिल कहा जाने वाला घंटाघर चौक पर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को पूरी तरह से सजाया गया है। जिले के सभी सामाजिक संगठन भी अपने अपने कार्यालयों पर झंडा रोहण किया है। बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को तिरंगे से सज गए है।जनपद के सभी स्कूलों में भी ध्वजरोहन किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights