सहारनपुर में 12वी कक्षा का एक लड़का जो 9 घंटे से लापता था अपनी ही क्लासमेट के घर से मृत अवस्था में मिला। लड़की के घर वाले बाहर गए हुए थे। लड़की घर पर अकेली थी। उससे मिलने लड़का घर पर आया था। शाम को जब परिवार वाले लौटे ते लड़का मृत में हालत मिला और लड़की ( Girl ) बेहोश पड़ी हुई मिली। लड़के के परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि गुप्तांग दबाकर उनके बेटे को मारा गया है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत होने से पहले क्या हुआ था ? इसका पता लगाने के लिए लड़की के होश में आने का इंतजार है।
लड़के की मौत कैसे हुई इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लड़की के होश में आने पर ही चलेगा। फिलहाल जो क्राइम सीन दिख रहा है उससे यही आशंका जताई जा रही है कि लड़के गुप्तांगों पर हमला करके उसे मार दिया गया। इसके बाद जब लड़की ने ये सब देखा तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। ये अलग बात है कि ये सिर्फ एक आशंका है। असली घटना कैसे हुई इसकी जांच में पुलिस जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights