मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने आमिर खान की फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। दरअसल, आमिर खान एक स्पैनिश फिल्म ‘Campeones’ का हिंदी रीमेक बना रहे हैं। जिसका नाम ‘चैम्पियंस’ रखा गया है। ऐसी चर्चा थी कि इस फिल्म में लीड रोल के लिए निर्माता आमिर खान ने सलमान खान से संपर्क किया था। लेकिन सलमान खान ने अब फिल्म करने से साफ मना कर दिया है।
कहा जा रहा है कि सलमान खान की इंकार से आमिर खान को बड़ा झटका लगा है। जिसके बाद उन्होंने ‘चैम्पियंस’ में लीड रोल के लिए रणबीर कपूर को फाइनल करने का मन बना लिया है। इसके लिए उन्होंने रणबीर से संपर्क किया। वहीं एक्टर ने भी फिल्म की कहानी सुनने के बाद इसमें काम करने के लिए हामी भर दी है। फिल्म की रिलीज डेट अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि यह फिल्म अगले साल 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक दे।
