सरधना में पिछले साल मिलों को आपूर्ति किए गए गन्ने का भुगतान अदा न करने पर किसानों में दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते चीनी मिल क्षेत्र के किसानों ने पूठ स्थित शुगर मिल के जोनल कार्यालय पर ताला जड़ दिया और जमकर मिल प्रबंध तंत्र के खिलाफ नारेबाजी की।

बता दें बजाज शुगर मिल किनोनी और सिंभावली चीनी मिल पर गत वर्ष क्षेत्र के किसानों ने जो अपना गन्ना आपूर्ति किया था। अभी तक इन दोनों मिलों ने किसानों का मात्र 40% ही भुगतान अदा किया है। जबकि आगामी पेराई सत्र अक्टूबर के अंत में शुरू होने जा रहा है। गन्ना भुगतान न होने से परेशान क्षेत्र के किसानों ने किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजेन्द्र प्रमुख के नेतृत्व में जिला गन्ना अधिकारी, जिला अधिकारी और बजाज शुगर मिल किनोनी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर गन्ना भुगतान की मांग कर चुके हैं। लेकिन मिल प्रबंधन तंत्र के कान पर जू तक नहीं रेंग रही है।

जहां क्षेत्र के किसान दिन प्रतिदिन बकाया चीनी मिलों के खिलाफ उग्र होते जा रहे हैं। वहीं गांव-गांव में बैठक कर किसान बकाएदार चीनी मिलों के खिलाफ लामबंद होते जा रहे हैं। जिसके चलते शनिवार को गांव इदरीशपुर पेपला, जैनपुर, रोहटा, के किसानों ने चीनी मिल के पूठ खास स्थित जोनल कार्यालय पर पहुंचकर बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो किसानों ने जोनल कार्यालय पर ताला जड़कर मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन करने वालों में डब्बू, कालू, भोलू, जयवीर, मदनपाल सिंह, वीरेंद्र सुराण, सुरेश, दीपक, प्रदीप, सुराण, सतेंद्र सिंह, राकेश, सुखपाल, संसार सिंह पुनिया, व वीरपाल प्रधान डालमपुर आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights