उत्तर प्रदेश में सरकारी योजनाओं को लागू करने में अंबेडकरनगर और मुजफ्फरनगर जिला टॉप पर हैं। इनके बाद एटा का नंबर है। यह रैंकिंग प्रदेश सरकार के दर्पण डैशबोर्ड के जरिये जारी की गई है। इसमें मिर्जापुर, रायबरेली और गोरखपुर सबसे नीचे के तीन पायदान पर आए हैं।

गौरतलब है कि दर्पण डैशबोर्ड पर हर महीने प्रत्येक जिले को रैंक दी जाती है, जो उस जिले में चल रहीं सरकारी योजनाओं की प्रगति के आधार पर तय होती है। नवंबर की रैंकिंग में अंबेडकरनगर व मुजफ्फरनगर जिले को 77.2 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रखा गया है। वहीं, 76.6 प्रतिशत अंक हासिल करके एटा तीसरे स्थान पर है। रैंकिंग में टॉप-10 में बागपत, हाथरस, कासगंज, बिजनौर, रामपुर, हमीरपुर, महोबा और श्रावस्ती भी जगह बनाने में सफल रहे।

मिर्जापुर जिला 75वें स्थान पर, जबकि रायबरेली और गोरखपुर दोनों जिलों को 73वां स्थान मिला है। फिसड्डी 10 जिलों में जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया, प्रयागराज, मऊ, प्रतापगढ़ व सोनभद्र भी शामिल हैं।

रैंकिंग में लखनऊ जिले को 64वें स्थान पर रखा गया है। यह अवध में सबसे पीछे है। सभी 75 जिलों में बहराइच को 15वीं, अयोध्या व सहारनपुर को 17वीं , अमेठी को 32वीं, सुल्तानपुर को 40वीं, बलरामपुर को 43वीं, बाराबंकी को 57वीं, सीतापुर को 58वीं और गोंडा को 59वीं रैंक मिली है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights