मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर बस स्टैंड पर ओवरलोड गन्ने के ट्रक से बिजली का खंभा गिर गया। खंभे की चपेट में आने से कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। मौके पर छात्रों की भीड़ जमा है।

मीरापुर निवासी अब्दुल समद घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। बस स्टैंड पर पौड़ी मार्ग से गुजर रहा गन्ना लदा ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया।

हादसे के दौरान खंभा छात्र के ऊपर गिर गया। अन्य छात्रों ने किसी तरह जान बचाई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights