उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही बिहार-यूपी के लोगों को उत्साहजनक संदेश दिए और  सारे वादे पूरे करने की क्षमता का विश्वास दिलाया। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित समारोह के बाद चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री गुप्ता ने शपथ ग्रहण के समय मधुबनी प्रिंट वाली साड़ी पहनी और बक्सर (बिहार) के रहने वाले पंकज सिंह को भी 7 सदस्यीय कैबिनेट में अपना सहयोगी बनाया। 

उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह से ही साफ हो गया कि अब दिल्ली में बिहार के लोगों को सम्मान मिलेगा और यमुना का निर्मलीकरण शीध्र पूरा होगा। चौधरी ने दिल्ली सरकार के गठन में सभी वर्गों के सम्मान का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights