जानसठ। तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिसकी अध्यक्षता एडीएम ई ने की तथा समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायत को गंभीर से सुना इस दौरान 37 शिकायत आई जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

अक्टूबर माह के प्रथम शनिवार को एडीएम ई ने जानसठ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा। एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह ने फरियादों की शिकायतों की सुनवायी करते हुए सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को सख्त लहजे में कहा कि वह राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग के अलावा कोई भी विभाग हो उसके अधिकारी व कर्मचारी फरियादियों को शिकायतों का निस्तारण शत प्रतिशत करें वही सभी विभागों से जुडे सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निराकरण समय से करें उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिये। एडीएम ने पुलिस विभाग से जुडे मामलो की सुनवायी तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी शिकायतो का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिए।तहसील जानसठ में आयोजित समाधान दिवस में कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 2 शिकायतो का ही समाधान हुआ।जहा पुलिस विभाग राजस्व विभाग विकास के व अन्य विभागों से मामले आये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासनादेश में निर्धारित सात दिन की समयावधि के भीतर समाधान करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सात दिन की अवधि समाप्त होने के पश्चात समीक्षा की जाएगी और निस्तारण में लापरवाही मिलने पर उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य रूप से एसडीएम सुबोध कुमार ,तहसीलदार प्रवीण कुमार ,नायब तहसीलदार विपिन कुमार, नायब तहसीलदार अजय कुमार ,सी ओ शकील अहमद,सी ओ भोपा देवव्रत बाजपेई, इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा, उप निरक्षक ओमकार नाथ पांडेय, एसडीओ रवि कुमार खंड शिक्षा अधिकारी राकेश गोंड ई ओ कमल कांत राजवंशी आदि सभी विभागों से अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights