जूनियर ने अपनी आखिरी इच्छा यह बताई थी कि लोग उन्हें मरने के बाद अच्छे इंसान के रूप में याद करे। उन्होंने कहा था कि अगर आपके मरने के बाद चार लोग आपको अच्छे इंसान के रूप में याद करे तो समझिए आपका जीवन सफल हो गया। उनकी यादगार फिल्मों में ब्रह्मचारी, कारवां, हाथी मेरे साथी, बॉम्बे टू गोवा, जोहर महमूद इन हांगकांग, बचपन आदि रहीं।
उनकी मौत की खबर पर उनके सबसे करीबी दोस्त सलमान काजी बुरी तरह से टूट गए। जूनियर को 8 दिसंबर 2023 यानी आज 12 बजे मुंबई के जुहू में वहां दफनाया जाएगा जहां उनकी मां को दफनाया गया था। काजी ने बताया कि करीब दो महीने पहले उन्हें समस्या हुई और फिर अचानक से उनका वजन कम होना शुरू हो गया। रिपोर्ट आने पर पता चला कि उन्हें फेफड़े और लीवर का कैंसर था। उनके पेट में ट्यूमर भी था। उन्हें पीलिया की भी समस्या थी। एक हास्य अभिनेता का इस तरह दुनिया से जाना उनके दर्शकों को रूला गया।
