सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा, “हम पार्टी से नहीं डरते। काहे का नोटिस देगी पार्टी, पार्टी मुझे निकाल दे मुझे कोई परवाह नहीं। हम डरकर काम नहीं करते हैं। अखिलेश ने इंसाफ नहीं किया।”
उन्होंने कहा, “आजाद लड़ाने का वादा किया था। इसके बाद ‌टिकट दे दिया। हम आवाम के लिए काम कर रहे हैं। काम ईमानदारी से करो, अगर नहीं करोगे तो हम में टकराने की ताकत है। हम सब कुछ कर सकते हैं।
सांसद शफीकुर्रहमान बर्क सपा प्रत्याशी के खिलाफ फरहाना को निर्दलीय चुनाव लड़ा रहे हैं। सपा ने विधायक की पत्नी रुखसाना इकबाल को टिकट दिया है। सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव ने आजाद लड़ाने का वादा किया था जो भी जीतेगा वह पार्टी का कैंडिडेट होगा। इसके बाद टिकट दे दिया। पार्टी हमेे निकाल दे। हम डर कर काम नहीं करते हैं।
बर्क ने कहा, “सपा काहे का नोटिस देगी, हम आवाम का काम कर रहे हैं। जो भी करो ईमानदारी से करो, अगर ईमानदारी से नहीं करोगे तो हमारे भीतर टकराने की ताकत है। विधायक इकबाल महमूद के गृह क्षेत्र मियां सराय इलाके में एक सभा में सांसद ने सपा और विधायक को चैलेंज किया है। इस दौरान जुलूस निकला और आतिशबाजी हुई। इस दौरान सपा विधायक जियाउर्ररहमान बर्क भी जमकर गरजे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights