एस.टी. हसन ने इजरायल को “जुल्मी देश” कहा था। इस पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए संजय निषाद ने कहा कि ऐसे लोग आतंकवाद का समर्थन करते हैं और पाकिस्तान का समर्थन करते हैं। इन्हें विदेशी ताकतों का प्रवक्ता बन जाना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी के अकेले पंचायत चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी शुरू से ही पंचायत चुनाव अकेले लड़ती रही है। इस बार भी लड़ेगी। इसमें नया कुछ भी नहीं है। यह कार्यकर्ताओं का चुनाव है। भाजपा का हो या हमारा हो, जो जीता वह भी अपना और जो हारा वह भी अपना। सिंबल की जहां भी बात होती है, वहां मैं भाजपा का समर्थन करता हूं।”

जनगणना पर अखिलेश की टिप्पणी पर बोले संजय निषाद

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनगणना में केंद्र सरकार धांधली कर सकती है। इस पर संजय निषाद ने कहा कि तकनीक के माध्यम से हर भ्रष्टाचार को दूर किया जा सकता है। नरेंद्र मोदी ने जो कदम उठाया है, वह सही है। इसमें कोई धांधली नहीं होगी।

लगभग 21 महीनों में पूरी होगी जनगणना की पूरी प्रक्रिया

गृह मंत्रालय ने सोमवार को जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जनगणना और जातीय जनगणना से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक, साल 2027 में जनगणना कराई जाएगी। देश के ज्यादातर राज्यों में जनगणना के लिए 1 मार्च 2027 की आधी रात की तारीख को आधार माना जाएगा। ठंडे और बर्फबारी वाले इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड में यह तारीख 1 अक्टूबर 2026 तय की गई है। जनगणना की पूरी प्रक्रिया लगभग 21 महीनों में पूरी होगी। पूरी प्रक्रिया एक मार्च 2027 तक पूरी कर ली जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights