सतर्कता अधिष्ठान ने सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति का मुकदमा दर्ज शनिवार को दर्ज किया है। कुछ दिनों पूर्व शासन ने उनके खिलाफ आय से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने की खुली जांच के आदेश दिए थे। जांच में पाया गया है कि बतौर विधायक वह लोकसेवक थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी सभी स्रोतों से अर्जित आय से करीब 3.13 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च किए।

रामेश्वर सिंह यादव अलीगंज एटा से सपा के तीन बार विधायक रहे हैं। वह वर्ष 2014 में फर्रुखाबाद से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। उन्हें सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव का करीबी माना जाता है।

सतर्कता अधिष्ठान द्वारा की गई खुली जांच में पाया गया कि उन्होंने बतौर लोकसेवक कुल 95 लाख 82 हजार रुपये की कमाई की। यह कमाई सभी वैध स्रोतों से की गई थी। इसके अलावा उन्होंने 4 करोड़ 9 लाख 51 हजार रुपये खर्च किए। सतर्कता अधिष्ठान ने जांच में पाया कि उन्होंने अपनी वैध आय से कुल 3.13 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च किए।

विजिलेंस आगरा की इकाई ने जांच कर शासन को 20 फरवरी 2023 को अपनी रिपोर्ट भेज दी थी। इस मामले में अब शासन ने उनके खिलाफ आगरा की इकाई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। रामेश्वर सिंह और उनके भाई जोगेंद्र सिंह यादव फिलहाल जेल में हैं। ईडी भी उनकी संपत्तियों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights